रामनवमी समिति चुनाव रिजल्ट: अजय जालान अध्यक्ष, मनीष महासचिव

रामनवमी समिति चुनाव रिजल्ट: अजय जालान अध्यक्ष, मनीष महासचिव

👉 रामनवमी समिति चुनाव परिणाम जारी, अजय जालान बने अध्यक्ष

👉 महासचिव, उपाध्यक्ष व सचिव पदों पर भी घोषित हुए विजेता

RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 मार्च 2026

👉 अध्यक्ष: अजय जालान (51 मत)
👉 महासचिव: मनीष जायसवाल (52 मत)
👉 उपाध्यक्ष: मुकेश महासेठ, सुनील राय विजयी
👉 सचिव पद पर कड़ी टक्कर

दरभंगा जिला रामनवमी समिति चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार जालान 51 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुजीत मल्लिक को 41 मत मिले।

रामनवमी समिति चुनाव रिजल्ट: अजय जालान अध्यक्ष, मनीष महासचिव

महासचिव पद पर मनीष जायसवाल ने 52 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। अंकुर गुप्ता को 34 मत, अरुण महासेठ को 4 मत तथा 4 मत रद्द घोषित किए गए। कुल 94 मत पड़े।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मुकेश महासेठ 64 मत और सुनील राय 45 मत के साथ निर्वाचित हुए। वहीं डॉ. रमेश प्रसाद को 43 मत एवं सचिन राम को 23 मत प्राप्त हुए। इस पद के लिए कुल 177 मत पड़े।

दरभंगा में रामनवमी समिति चुनाव शुरू, 70+ अखाड़ों की भागीदारीसचिव पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें विशाल कुमार साह को 49 मत मिले। उनके बाद अमर सहनी (41 मत), सचिन कुमार जैन (33 मत), अरुण कुमार शर्मा (25 मत) और मिथिलेश सहनी (23 मत रहे)। 2 मत रद्द हुए और कुल 173 मत पड़े।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी जा रही है।

👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें

Join RxTv BHARAT

WhatsApp

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!