दरभंगा में भव्य कलश शोभा यात्रा, कन्या कुमारी बनीं आकर्षण का केंद्र
रुदलगंज वार्ड नं 28 में चैती दुर्गा पूजा का भव्य आगाज, खुला मैया का पट
👉 रुदलगंज वार्ड नं 28 में भव्य आयोजन
👉 सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी
👉 कन्या कुमारी बनीं मुख्य आकर्षण
👉 मैया का पट खुलते ही उमड़ी भीड़
👉 समिति एवं मोहल्ला वासियों का सराहनीय सहयोग
RxTv BHARAT | दरभंगा | 25 मार्च 2026
दरभंगा जिले के रुदलगंज वार्ड नं 28 क्षेत्र में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर श्री श्री 108 नवचैतना मां चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और चारों ओर मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, वहीं छोटी-छोटी कन्या कुमारीयों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो इस यात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर गली-चौराहे पर श्रद्धालु स्वागत करते नजर आए।
यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूजा स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तैयारी की गई। पूरे मार्ग में भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया और धार्मिक गीतों के साथ माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
आज से मैया का पट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं और श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित नजर आए।
इस धार्मिक आयोजन में पुजारी बब्लू पंनजियार की अगुवाई में सभी पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए गए। समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राम, सचिव दीपक राम, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
साथ ही मोहल्ला वासियों का भी इस आयोजन में भरपूर सहयोग देखने को मिला। सभी ने मिलकर इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपना योगदान दिया।




