दरभंगा पुलिस का मेगा एक्शन: 24 घंटे में 30 गिरफ्तार, कई थानों में छापेमारी
NBW वारंट, नशेड़ियों पर कार्रवाई और शराब जब्ती से अपराधियों में हड़कंप
RxTv BHARAT | दरभंगा | 25 मार्च 2026
👉 24 अभियुक्तों को भेजा गया जेल
👉 500+ लीटर विदेशी शराब बरामद
👉 51 वारंट (जमानतीय + गैर-जमानतीय) निष्पादित
👉 ₹4.40 लाख वाहन जुर्माना वसूला गया
दरभंगा पुलिस द्वारा 25 मार्च 2026 को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। अलग-अलग थानों की पुलिस ने मिलकर अपराधियों, वारंटियों और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
थाना-वार विस्तृत कार्रवाई:
जाले थाना:
कांड संख्या-252/25 के प्राथमिकी अभियुक्त रौशन राम (पिता स्व. बेचऩ राम, साo बसंत) एवं कांड संख्या-45/26 के अभियुक्त राजेश पासवान (पिता स्व. राजेन्द्र पासवान, साo बसंत) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
हायाघाट थाना:
नशेड़ियों के विरुद्ध छापेमारी के दौरान मनोज भगत (पिता सुशील भगत, साo हायाघाट) को गिरफ्तार किया गया।
सिंहवाड़ा थाना:
कांड संख्या-97/26 धारा-109 BNS के तहत मोहम्मद शहादत (पिता मोहम्मद लाल, ग्राम रामपुरा) को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
घनश्यामपुर थाना:
NBW वारंटी भोला मुखिया (पिता मशहारु मुखिया, साo बेलवाड़ा) एवं कांड संख्या-95/26 के अभियुक्त सकल राउत (पिता ध्यानी राउत, साo जयतीपुर) को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही कांड संख्या-64/26 धारा-109(1) BNS के तहत विशंभर सहनी एवं प्रकाश सहनी (दोनों साo कोरथू घटहा टोल) को भी गिरफ्तार किया गया।
बहेड़ा थाना:
नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई में विकास चौधरी (पिता सूर्यनारायण झा) एवं गोलू झा उर्फ शिवानंद झा (पिता जगन्नाथ झा), दोनों साo वासुहम, को बहेड़ा बाजार से गिरफ्तार किया गया।
बहादुरपुर थाना:
कांड संख्या-79/26 धारा-109 BNS के अभियुक्त केशव कुमार चौधरी (पिता राम प्रवेश चौधरी, साo गोविंदपुर) को गिरफ्तार किया गया।
महिला थाना:
कांड संख्या-34/26 के अभियुक्त आदर्श कुमार सिंह (पिता वीरेंद्र कुमार सिंह, साo थाटो, थाना बहेड़ी) को गिरफ्तार किया गया।
जमालपुर थाना:
NBW वारंटी राकेश कुमार, नकेश कुमार एवं रमानाथ यादव (सभी साo भंडारिया) को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही एक अन्य NBW वारंटी रंजीत सदा (पिता रामदेव सदा, साo तरवाड़ा) को भी गिरफ्तार किया गया।
मनीगाछी थाना:
कांड संख्या-20/26 के अभियुक्त अर्जुन सहनी (पिता राजदेव सहनी, ग्राम नेहरा) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
शराब व वाहन जब्ती:
अभियान के दौरान 34.800 लीटर देसी शराब एवं 502.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक मोटरसाइकिल एवं एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।
वारंट एवं सत्यापन:
कुल 23 जमानतीय एवं 28 गैर-जमानतीय वारंट निष्पादित किए गए। इसके अलावा 41 चरित्र सत्यापन और 27 पासपोर्ट सत्यापन भी पूरे किए गए।
ट्रैफिक अभियान:
वाहन जांच के दौरान ₹4,40,500 का जुर्माना वसूला गया, जिससे यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया।
दरभंगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
👉 ताजा खबरों के लिए जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से




