दरभंगा में दस्तावेज लेखक पर गंभीर आरोप, लाइसेंस रद्द करने की मांग

दरभंगा में दस्तावेज लेखक पर गंभीर आरोप, लाइसेंस रद्द करने की मांग

दरभंगा में दस्तावेज लेखक पर गंभीर आरोप

लाइसेंस रद्द करने की मांग, अवैध वसूली का मामला गरमाया

RxTv BHARAT | दरभंगा | 31 मार्च 2026

➤ बहेड़ा निबंधन कार्यालय से जुड़ा मामला
➤ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
➤ क्रेता-विक्रेता से 3-4 लाख वसूली का दावा
➤ कई स्तर पर पहले भी दी जा चुकी है शिकायत

जिले के बहेड़ा निबंधन कार्यालय में कार्यरत एक दस्तावेज लेखक (डीड राइटर) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में जिला समाहर्ता सह जिला निबंधक, दरभंगा को आवेदन देकर संबंधित दस्तावेज लेखक अपारेक लाल दास के लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की गई है।

दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित, वादी से पैसे मांगने का आरोप

आवेदनकर्ता रंजन कुमार, पिता स्वर्गीय चन्द्रकान्त लाल दास, ग्राम किसनपुर (पो० नवादा, थाना बहेरा) ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उक्त दस्तावेज लेखक जमीन के क्रेता एवं विक्रेता से “सरकारी फीस” के नाम पर तीन से चार लाख रुपये तक की अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने इसे आम जनता के साथ आर्थिक शोषण बताया है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इस मामले को लेकर पूर्व में पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना को भी शिकायत दी गई थी। इसके आलोक में 27 मार्च 2025 को जिला प्रशासन, दरभंगा को पत्र भेजा गया, जिसकी प्रति संलग्न है।

दरभंगा में पुलिसकर्मी निलंबित, वादी से पैसे मांगने का आरोप

इसके अतिरिक्त 10 फरवरी 2025 को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा के समक्ष परिवाद संख्या 413110110022504083 दर्ज कराया गया था, जिस पर आदेश भी पारित किया गया। इसके बाद 1 दिसंबर 2025 को प्रथम अपील के तहत विभागीय सचिव, बिहार सरकार (निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) को भी आवेदन भेजा गया।

आवेदनकर्ता का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में उन्होंने जिला समाहर्ता से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित दस्तावेज लेखक का लाइसेंस निरस्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ताज़ा खबरों के लिए जुड़ें

Join RxTv BHARAT

WhatsApp

निष्कर्ष: इस मामले ने निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!