दरभंगा पुलिस अलर्ट: लंबित केस पर सख्ती, सिंहवाड़ा थाना में बड़ी समीक्षा

दरभंगा पुलिस अलर्ट: लंबित केस पर सख्ती, सिंहवाड़ा थाना में बड़ी समीक्षा

दरभंगा में अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक ने सिंहवाड़ा थाना में की समीक्षा, गश्ती और 112 सेवा पर जोर

दरभंगा पुलिस अलर्ट: लंबित केस पर सख्ती, सिंहवाड़ा थाना में बड़ी समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 31 मार्च 2026

दरभंगा: दरभंगा पुलिस के नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 31.03.2026 को सिंहवाड़ा थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🔸 लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा
🔸 वारंट / कुर्की की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
🔸 अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर
🔸 अनुसंधान को गुणवत्तापूर्ण बनाने का निर्देश
🔸 कांड दैनिकी एवं पंजी अद्यतन रखने के निर्देश
🔸 सघन गश्ती और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस
🔸 डायल 112 को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश

बैठक के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

दरभंगा पुलिस अलर्ट: लंबित केस पर सख्ती, सिंहवाड़ा थाना में बड़ी समीक्षा समीक्षा के क्रम में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी कांडों की दैनिक अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक माह निष्पादित किए जाने वाले मामलों को चिन्हित कर समय पर उनका निष्पादन किया जाए।

इसके अलावा थाना के सभी पंजी को अद्यतन रखने, क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दरभंगा पुलिस अलर्ट: लंबित केस पर सख्ती, सिंहवाड़ा थाना में बड़ी समीक्षानगर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से डायल 112 सेवा को सक्रिय एवं भ्रमणशील बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!