दरभंगा: नापी रिपोर्ट के बाद भी जमीन पर कब्जा, महिला ने आयुक्त से लगाई गुहार

दरभंगा: नापी रिपोर्ट के बाद भी जमीन पर कब्जा, महिला ने आयुक्त से लगाई गुहार

दरभंगा में नापी रिपोर्ट के बाद भी जमीन पर कब्जा बरकरार

पीड़िता ने आयुक्त कार्यालय में लगाई गुहार

RxTv BHARAT | दरभंगा 06 अप्रैल 2026 – सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तवाड़ा टोले हराख की निवासी गीता देवी ने अपनी मरौसी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर आयुक्त कार्यालय दरभंगा में आवेदन दिया है।

पीड़िता के अनुसार, पूर्व में जन शिकायत के तहत अंचल अमीन सिंहवाड़ा ने 4 अगस्त 2025 को स्थल का माप-जोख कर नापी प्रतिवेदन तैयार किया था, जिसमें कब्जे और उसकी जमीन स्पष्ट रूप से चिन्हित हैं।

दरभंगा: नापी रिपोर्ट के बाद भी जमीन पर कब्जा, महिला ने आयुक्त से लगाई गुहार

गीता देवी का कहना है कि नापी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजे जाने के बावजूद अब तक जमीन खाली नहीं कराई गई। उन्होंने अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा के पास पुनः आवेदन कर अपनी जमीन की बॉउन्ड्री कराकर स्थायी समाधान की मांग की है।

• नापी रिपोर्ट के बाद भी जमीन पर कब्जा जारी
• अंचल अमीन ने स्थल माप किया और ट्रेस मैप तैयार किया
• आयुक्त कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई
• अवैध कब्जा हटाने और बॉउन्ड्री कराने की मांग
• स्थायी समाधान के लिए पुनः आवेदन प्रस्तुत

WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!