बिहार में गर्मी के दौरान बदला स्कूल टाइम, मिड डे मील का नया समय तय
6 अप्रैल से 31 मई तक लागू रहेगा नया शेड्यूल
RxTv BHARAT | पटना 07 अप्रैल 2026 – बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय और मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) के समय में बदलाव किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जारी पत्र के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सुबह 06:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
इस अवधि में प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का समय सुबह 09:00 बजे से 09:40 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्णय बच्चों को गर्मी से राहत देने और पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक है, वहां मध्याह्न भोजन दो चरणों में दिया जा सकता है, ताकि सभी बच्चों को व्यवस्थित रूप से भोजन मिल सके और पढ़ाई बाधित न हो।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
• स्कूल समय सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक
• मिड डे मील का समय 9:00 से 9:40 बजे तक
• ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में दो चरण में भोजन
• सभी जिलों को निर्देश जारी
WhatsApp पर RxTv BHARAT से जुड़ें





