दरभंगा पुलिस का एक्शन: वारंटी गिरफ्तार, अपहरण केस सुलझा, कई आरोपी पकड़े

दरभंगा पुलिस का एक्शन: वारंटी गिरफ्तार, अपहरण केस सुलझा, कई आरोपी पकड़े

दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन

वारंटी गिरफ्तार, अपहृत युवती बरामद, कई आरोपी धराए

RxTv BHARAT | दरभंगा | 08 अप्रैल 2026

दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, वहीं एक अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया गया है।

दरभंगा पुलिस का एक्शन: वारंटी गिरफ्तार, अपहरण केस सुलझा, कई आरोपी पकड़े

अलीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के तहत मोहम्मद सदरे एवं लालदेव मोहम्मद को गिरफ्तार किया। वहीं जमालपुर थाना कांड संख्या-25/26 में अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता शिवकुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया।

👉 अलीनगर थाना: 2 वारंटी गिरफ्तार
👉 जमालपुर थाना: अपहृत युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार
👉 मोरो थाना: एक अभियुक्त गिरफ्तार
👉 लहेरियासराय थाना: 109 BNS के आरोपी गिरफ्तार
👉 नेहरा थाना: दो अलग मामलों में अभियुक्त गिरफ्तार

मोरो थाना कांड संख्या-38/26 के अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं जमालपुर थाना क्षेत्र में वारंटी राम बाबू यादव और शिव कुमार यादव के घर इश्तिहार का तामिला किया गया।

दरभंगा पुलिस का एक्शन: वारंटी गिरफ्तार, अपहरण केस सुलझा, कई आरोपी पकड़े

लहेरियासराय थाना कांड संख्या-184/25 के अभियुक्त मोहम्मद आरजू तथा नेहरा थाना के दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

👉 ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

Join RxTv BHARAT WhatsApp

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!