दरभंगा ₹2 करोड़ ज्वेलरी लूट केस: 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹44 लाख बरामद, जेल से रची गई साजिश

दरभंगा ₹2 करोड़ ज्वेलरी लूट केस: 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹44 लाख बरामद, जेल से रची गई साजिश

👉 दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा: 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹44 लाख के जेवर बरामद

👉 समस्तीपुर जेल से रची गई ₹2 करोड़ की लूट की साजिश, पुलिस ने खोला पूरा नेटवर्क

“दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स लूट: 2 करोड़ के जेवर और 25 लाख नकद दिनदहाड़े गायब”

RxTv BHARAT | दरभंगा, 10 अप्रैल 2026

दरभंगा में 3 अप्रैल को हुए चर्चित प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हाई प्रोफाइल ज्वेलरी लूट मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि करीब ₹44 लाख के सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इस सनसनीखेज लूट की साजिश समस्तीपुर के दलसिंहसराय जेल से रची गई थी।

🔸 3 अप्रैल को प्रेम ज्वेलर्स में हुई ₹2 करोड़ की लूट
🔸 अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी
🔸 ₹44 लाख के सोना-चांदी आभूषण बरामद
🔸 समस्तीपुर जेल में बंद अपराधी ने रची थी पूरी साजिश

एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर दरभंगा पुलिस, बिहार एसटीएफ, बेगूसराय, असम और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर लगातार छापेमारी की।

दरभंगा ₹2 करोड़ ज्वेलरी लूट केस: 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹44 लाख बरामद, जेल से रची गई साजिश
फ़ोटो – पूरी घटना का खुलासा करते एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी

जांच में सामने आया कि हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर मालिक, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 700 ग्राम सोना, 20-25 किलो चांदी और नगद लूटकर फरार हो गए थे। बाद में बेगूसराय में मुठभेड़ के बाद 6 अपराधियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार इस लूटकांड का मास्टरमाइंड भोला सिंह है, जो समस्तीपुर के दलसिंहसराय जेल में बंद है। वहीं अभिषेक सोनी ने दुकान की अंदरूनी जानकारी दी थी, जिसके आधार पर संदीप, मुरारी समेत अन्य अपराधियों ने पूरी साजिश को अंजाम दिया।

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!