दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨: 24 घंटे में 75 गिरफ्तार, शराब और अपराधियों पर सख्ती
छापेमारी, बाइक बरामद, कुर्की-जप्ती और लाखों का जुर्माना वसूला 💰

दरभंगा: जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। 24 अप्रैल 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने 75 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 65 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। साथ ही 38 जमानतीय और 27 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में 8.75 लीटर देशी शराब और 0.375 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वालों से ₹4,13,400 का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्रशासनिक स्तर पर 25 चरित्र सत्यापन और 8 पासपोर्ट सत्यापन भी पूरे किए गए।
🍾 जमालपुर थाना की कार्रवाई
अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी के दौरान ग्राम अमृत नगर से मोहम्मद कुर्बान (पिता- मोहम्मद अली) को 05 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

🏍️ कोतवाली थाना की कार्रवाई
दिनांक 23.04.2026 को कोतवाली थाना कांड संख्या 55/26 में चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए अभियुक्त मो० आकिफ (पिता- मो० जुबेर उर्फ भोला) को गिरफ्तार किया गया।
👮 मोरो थाना की कार्रवाई
मोरो थाना कांड संख्या 49/26 (धारा-109 BNS) में परशुराम पाठक एवं संजय पाठक को गिरफ्तार किया गया।
🚫 नशेड़ियों के खिलाफ अभियान
विशेष अभियान के तहत सचिन कुमार राम, अमित कुमार राम और कुंदन कुमार राम को गिरफ्तार किया गया।

⚖️ सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 268/24 के फरार अभियुक्त सूरज सहनी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई।
📢 पुलिस का संदेश: किसी भी आपात स्थिति में तुरंत Dial-112 पर कॉल करें। दरभंगा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।
👉 ताजा नया खबर पढ़ने के लिए खोले…
rxtvbharat.com




