मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

📍 दरभंगा | प्रशासन

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Muharram 2026

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

🔹 मुख्य बातें

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
  • मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
  • डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

दरभंगा, 22 जून 2026: समाहरणालय स्थित भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को शहर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं सिविल सर्जन को मेडिकल किट उपलब्ध कराने तथा सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रखने एवं पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम

जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि सभी महत्वपूर्ण सुझावों को संज्ञान में लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएं।

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन 24 घंटे सक्रिय रहेगा। मेडिकल टीम लगातार उपलब्ध रहेगी तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी

बैठक के दौरान बिजली विभाग को लटके हुए विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीएमसीएच में डॉक्टर, एएनएम एवं आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई होगी। इसके लिए साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।

महत्वपूर्ण निर्देश:
डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

डीजे रहेगा प्रतिबंधित, बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में इसका सख्ती से अनुपालन कराएंगे। मंदिर एवं मूर्ति स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शहरी क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश भी दिया गया।

यातायात और सुरक्षा पर विशेष फोकस

वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को आवश्यक निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर बसों के रूट में परिवर्तन एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती एवं माइकिंग करने तथा नशा सेवन, संग्रह एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध 24 घंटे छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

महापौर श्रीमती अंजुम आरा ने बताया कि नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

26 जून को निकलेगा अखाड़ा जुलूस

बैठक में जानकारी दी गई कि 26 जून को दशमी मुहर्रम के अवसर पर सभी अखाड़ा दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिलान चौक एवं कर्बला की ओर प्रस्थान करेंगे तथा निर्धारित मार्ग से ही वापसी करेंगे।

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शांति समिति के सदस्यों ने बिजली के लटके तारों को दुरुस्त करने, खुले नालों को ढकने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, मेडिकल किट उपलब्ध कराने, बंद स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट चालू कराने, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मंदिरों के समीप पुलिस बल की तैनाती, ट्रिपल लोडिंग रोकने एवं रात्रि गश्ती बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

📢 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

दरभंगा, बिहार एवं देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Whatsapp Group Link

🔗 संबंधित खबरें

रिपोर्ट: जॉर्नलिस्ट रोहित , ब्यूरो दरभंगा

© RxTv BHARAT | केवल सच की बात
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!