15 अगस्त तक 54 पंचायतें होंगी टीबी मुक्त! दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा अभियान

15 अगस्त तक 54 पंचायतें होंगी टीबी मुक्त! दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा अभियान

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 20 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🏥 स्वास्थ्य

Rxtv brand logo

टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम: दरभंगा में मरीजों को मिली पोषण किट, 15 अगस्त तक 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

दरभंगा । टीबी भारत मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय पोषण किट (फूड बास्केट) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके उपचार को और प्रभावी बनाना है।

15 अगस्त तक 54 पंचायतें होंगी टीबी मुक्त! दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा अभियान

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से उपलब्ध कराए गए 100 फूड बास्केट का वितरण किया गया है। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बैंकों के सहयोग से आने वाले दिनों में और अधिक पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

15 अगस्त तक 54 पंचायतें होंगी टीबी मुक्त! दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा अभियान

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 2 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसके आधार पर करीब 13 हजार टीबी मरीजों की पहचान हुई है। सभी चिन्हित मरीजों का नियमित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली पोषण सहायता राशि भी मरीजों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। अब तक 5,400 मरीजों के खातों में राशि हस्तांतरित की जा चुकी है तथा शेष लाभुकों को भी जल्द राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

15 अगस्त तक 54 पंचायतें होंगी टीबी मुक्त! दरभंगा में शुरू हुआ बड़ा अभियान

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की 54 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से 15 अगस्त तक इन पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम (स्वास्थ्य) प्रभात कुमार राजू, डीसीएम रवि कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सक एवं प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य बातें

  • टीबी भारत मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित।
  • रेड क्रॉस सोसाइटी ने उपलब्ध कराए 100 फूड बास्केट।
  • जिले में अब तक 2 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 13 हजार टीबी मरीजों की पहचान।
  • 15 अगस्त तक 54 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य।
  • 5,400 मरीजों के खातों में पोषण सहायता राशि भेजी जा चुकी है।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!