🔴 LATEST NEWS
रैयाम चीनी मिल के विकास की पहल तेज, डीएम ने दिए निर्देशबिरौल में झपट्टामारी कांड का खुलासा, 1.33 लाख रुपये बरामदबिरौल में छठ घाटों का निरीक्षण, कोशी नदी के चार घाटों पर सुरक्षा निर्देशदरभंगा में 14 दिसंबर को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जरूरतमंद बेटियों के लिए समाज से सहयोग की अपीलदरभंगा छठ पूजा ट्रैफिक प्लान 2026: इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्रीदरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनात

दरभंगा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन! ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी का पुतला दहन

दरभंगा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन! ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी का पुतला दहन

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 22 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🌾 किसान आंदोलन

RxTv BHARAT

दरभंगा में किसान सभा का प्रतिरोध मार्च, ट्रेड डील और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रंप, मोदी व सम्राट चौधरी का पुतला दहन

दरभंगा. संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा, दरभंगा के नेतृत्व में अमेरिकी ट्रेड डील, किसानों की जमीन अधिग्रहण की नीतियों, प्रस्तावित सेटलाइट टाउनशिप, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च अजय भवन से शुरू होकर एम.आर.एम. कॉलेज होते हुए कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पहुंचा, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

दरभंगा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन! ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी का पुतला दहन

कार्यक्रम का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमेरिकी ट्रेड डील वापस लेने तथा किसानों की जमीन के अधिग्रहण से संबंधित योजनाओं को वापस लेने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला सचिव अहमद अली तमन्ना ने कहा कि प्रस्तावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसानों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की नीति अपनाई जा रही है। साथ ही उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों एवं युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की भी आलोचना की।

किसान नेता विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि बिहार में सेटलाइट टाउनशिप, भारतमाला सड़क परियोजना, चौसा थर्मल पावर, रेलवे विस्तारीकरण, पिपराकोठी वाटर पार्क सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की कोशिशें किसानों की चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन उनकी आजीविका और भविष्य का आधार है तथा राज्य में कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि आधारित उद्योगों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

दरभंगा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन! ट्रंप, मोदी और सम्राट चौधरी का पुतला दहन

किसान नेता वरुण झा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 23, 24 और 25 जुलाई को किसान गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों की जमीन, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

इस मौके पर रामनाथ पंजियार, सुजीत आचार्या, राजू कुमार मिश्र (AIYF), क्रांति सिंह, संजीव झा, हीरा पासवान, भोला शेख सहित किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

मुख्य बातें

  • दरभंगा में किसान सभा ने निकाला प्रतिरोध मार्च।
  • अमेरिकी ट्रेड डील और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन।
  • ट्रंप, नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक पुतला दहन।
  • भूमि अधिग्रहण और सेटलाइट टाउनशिप का विरोध।
  • 23 से 25 जुलाई तक जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा।

📰 सम्बन्धित खबर

  • रैयाम एवं सकरी में नई सहकारी चीनी मिल स्थापना को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
  • पेपर लीक एवं छात्र उत्पीड़न के विरोध में एमएसयू ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
  • दरभंगा में किसानों को गन्ना खेती के लिए जागरूक करने का अभियान तेज।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News