शीतलहर का असर गहराया दरभंगा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रोक

- ठंड व तापमान गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन का आदेश
- 31 दिसंबर 2025 तक शिक्षण व अन्य गतिविधियां स्थगित
- पोषाहार वितरण तय समय पर अनिवार्य
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए दरभंगा जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा एवं अन्य सभी गतिविधियों पर 31 दिसंबर 2025 तक रोक लगा दी गई है। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला कार्यक्रम कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति नहीं होगी, लेकिन पोषाहार की आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। पोषाहार का वितरण प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका केंद्र संचालन अवधि के दौरान केंद्र पर उपस्थित रहेंगी और पोषाहार वितरण सहित अन्य आवश्यक दायित्वों का निर्वहन करेंगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। ठंड से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अभिभावकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
दरभंगा आंगनबाड़ी समाचार, शीतलहर बिहार, आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिला प्रशासन दरभंगा, ICDS Darbhanga, बच्चों की सुरक्षा
#ColdWave #DarbhangaNews #Anganwadi #BiharWeather #ChildSafety #RxTvBHARAT


