- चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था
- गरीब, असहाय और वृद्धों को मिलेगी ठंड से राहत
- अंचलाधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश
RxTv भारत , ब्यूरो दरभंगा : बढ़ती ठंड और शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा जिला प्रशासन ने राहत की दिशा में अहम कदम उठाया है। आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि आम जनमानस को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके। खासकर गरीब, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अलाव की व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी स्तर पर लोगों को परेशानी न हो।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को दरभंगा जिले के 12 अंचलों में कुल 44 स्थलों पर अलाव जलाया जा रहा है। शीतलहर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।
दरभंगा शीतलहर, अलाव व्यवस्था, ठंड से राहत, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन
#Darbhanga #ColdWave #AlavVyavastha #WinterRelief #BiharNews #TodayNews





