दरभंगा में उर्दू कोषांग की समीक्षा बैठक, द्विभाषी नेम प्लेट पर जोर

दरभंगा में उर्दू कोषांग की समीक्षा बैठक, द्विभाषी नेम प्लेट पर जोर

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 06 अगस्त 2026 | 🏷️ दरभंगा | 📝 उर्दू कोषांग

Rxtv brand logo

दरभंगा में उर्दू कोषांग की मासिक समीक्षा बैठक, सरकारी कार्यालयों में द्विभाषी नेम प्लेट और उर्दू आवेदनों के अनुवाद पर जोर

रिपोर्ट : जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा

दरभंगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के जिला उर्दू कोषांग, दरभंगा के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उर्दू कर्मियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उर्दू कोषांग के नोडल पदाधिकारी सैयद माजिद हुसैन ने की।

दरभंगा में उर्दू कोषांग की समीक्षा बैठक, द्विभाषी नेम प्लेट पर जोर

बैठक में जिले के सभी प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल से आए उर्दू कर्मियों, असिस्टेंट उर्दू ट्रांसलेटर, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर मो. शमशेर अली (उर्दू अनुवादक) एवं नज़ीरुल हसन (सहायक उर्दू अनुवादक) भी उपस्थित रहे।

बैठक में नोडल पदाधिकारी ने उर्दू भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों, प्रखंड, अंचल, अनुमंडल तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा में भी नाम पट्ट (नेम प्लेट) लगाए जाने चाहिए। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रखंड, अनुमंडल या जिला कार्यालय में उर्दू भाषा में कोई आवेदन प्राप्त होता है, तो उसका हिंदी में अनुवाद कर संबंधित विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवेदन का समय पर निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

दरभंगा में उर्दू कोषांग की समीक्षा बैठक, द्विभाषी नेम प्लेट पर जोर

सैयद माजिद हुसैन ने सभी उर्दू कर्मियों को विभाग द्वारा सौंपे गए कार्यों का पूरी जिम्मेदारी एवं मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्दू से जुड़े कार्यों के अलावा अन्य विभागीय दायित्व मिलने पर भी उनका निष्ठापूर्वक पालन किया जाए, जिससे विभागीय कार्यों के निष्पादन में गति आए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्यालय से कार्य में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

दरभंगा में उर्दू कोषांग की समीक्षा बैठक, द्विभाषी नेम प्लेट पर जोर

बैठक का उद्देश्य उर्दू भाषा से जुड़े सरकारी कार्यों की नियमित समीक्षा, विभागीय निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में उर्दू भाषा से संबंधित कार्यों को अधिक सुचारु एवं समयबद्ध बनाना रहा।

मुख्य बातें

  • जिला उर्दू कोषांग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित।
  • सरकारी कार्यालयों में हिंदी के साथ उर्दू नेम प्लेट लगाने पर जोर।
  • उर्दू में प्राप्त आवेदनों का हिंदी अनुवाद कराने के निर्देश।
  • उर्दू कर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत।
  • लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!