दरभंगा में फार्मर आईडी अभियान तेज डीएम की VC बैठक, गांव-गांव लगेगा रजिस्ट्रेशन कैंप

दरभंगा में फार्मर आईडी अभियान तेज
डीएम की VC बैठक, गांव-गांव लगेगा रजिस्ट्रेशन कैंप
- राजस्व ग्रामों में ई-केवाईसी कर बनेगी फार्मर आईडी
- 06–09 और 18–21 जनवरी को मिशन मोड में अभियान
- रोज 10 से 14 हजार किसानों की आईडी बनाने का लक्ष्य
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा — दरभंगा जिले में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने का अभियान अब पूरी रफ्तार में चलेगा। जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी अनुमंडल अधिकारी, कृषि एवं राजस्व विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि Agri Stack परियोजना के तहत राज्य के किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए बिहार भूमि के डाटाबेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम का ऑनलाइन बकेट तैयार किया गया है। इसी के आधार पर जिले में फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी राजस्व ग्रामों में किसानों का ई-केवाईसी कराते हुए फार्मर आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।
यह अभियान दो चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 06, 07, 08 और 09 जनवरी 2026 को तथा द्वितीय चरण 18, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को संचालित किया जाएगा। अभियान में कृषि विभाग के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर आईडी कार्ड से किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि फार्मर आईडी बनवाने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य की निगरानी व्हाट्सएप ग्रुप और वीडियो कॉल के माध्यम से दिनभर की जाएगी। अभियान सुबह 8 बजे से देर रात तक चलेगा और प्रतिदिन 10 हजार से 14 हजार फार्मर आईडी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
9472867520
किसान न्यूज, फार्मर आईडी, दरभंगा प्रशासन, Agri Stack
#DarbhangaNews #FarmerID #AgriStack #KisanSamachar #BiharAgriculture


