दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई 24 घंटे में 20 गिरफ्तारी

दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई 24 घंटे में 20 गिरफ्तारी
दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई
24 घंटे में 20 गिरफ्तारी, चार थाना क्षेत्रों में बड़े अभियुक्त दबोचे गए
  • मब्बी, APM, जाले व नेहरा थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • हत्या कांड, NBW वारंटी व शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा
  • वारंट निष्पादन, शराब बरामदगी व भारी जुर्माना वसूली
RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा

दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई 24 घंटे में 20 गिरफ्तारी

मब्बी थाना कांड संख्या 141/25, धारा 109 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त मो0 अफरिदी कुरैशी, पिता जमाहि कुरैशी, निवासी थाना मब्बी, जिला दरभंगा को मब्बी थाना पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

वहीं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी रमाकांत सदा, पिता जुगत सदा, साकिन डोंगराहा मुसहरी, थाना APM, जिला दरभंगा को APM थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

जाले थाना कांड संख्या 67/24, धारा 302 के गंभीर मामले में प्राथमिकी अभियुक्त ममता देवी, पति अशोक राय, साकिन रेवढ़ा, थाना जाले, जिला दरभंगा को भी जाले थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त नेहरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार, पिता श्रवण सहनी, ग्राम जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा विगत 24 घंटे की कार्रवाई में कुल 20 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। इस दौरान 238.9 लीटर देसी शराब की बरामदगी की गई। साथ ही 13 जमानतीय वारंट, 23 अजमानतीय वारंट, 02 कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया। चरित्र सत्यापन के 46 एवं पासपोर्ट सत्यापन के 11 मामलों का भी निपटारा किया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान समन एवं जुर्माने के रूप में कुल 2,84,000 रुपये की राशि वसूल की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, वारंटियों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें – 9472867520
दरभंगा पुलिस, गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, मब्बी थाना, जाले थाना, APM थाना, नेहरा थाना, NBW वारंटी, शराब बरामदगी
#DarbhangaPolice #BiharPolice #CrimeControl #LawAndOrder #NBW #Arrest #LiquorSeizure #RxTvBharat
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!