बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 28 अगस्त 2026   |   🏷️ बिहार   |   👩 महिला सशक्तीकरण

Rxtv brand logo

बिहार में स्थापित होगा महिला विश्वविद्यालय, कुलपति से लेकर छात्र तक सभी होंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का किया शुभारंभ, 10 लाख जीविका दीदियों के घर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

पटना, 28 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ एवं ‘बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। रक्षाबंधन के अवसर के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। साथ ही जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण वितरित किया गया। विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्र सभी महिलाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होंगी, तभी बिहार समृद्ध होगा और भारत विकसित बनेगा।

10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों को चिन्हित कर उनके घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चिह्नित परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की बात कही गई।

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

उन्होंने कहा कि महिला संवाद के बाद वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों से 1 करोड़ 81 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और जीविका दीदियों का बिहार की अर्थव्यवस्था में योगदान करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये बताया गया है।

7,376 महिलाओं के सरकारी नर्स के रूप में चयन का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नर्स बहाली परीक्षा में 7,376 महिलाओं के चयन का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे महिलाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

1 करोड़ महिलाओं को रोजगार और 1 करोड़ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को उद्योगपति एवं लखपति बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने 1 करोड़ बहनों को रोजगार और 1 करोड़ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य बताया। पशुपालन, विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं की आय और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

उन्होंने कहा कि पशु सखी अभियान के तहत करीब 25 लाख महिलाएं पशुपालन, बकरी पालन एवं गाय पालन से जुड़ी हैं। बड़ी संख्या में जीविका दीदियां विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं।

महिलाओं की उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 1,000 महिलाओं को पीएचडी की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में एक समय में करीब 4,600 लोग पीएचडी कर रहे हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या लगभग 600 है।

बिहार को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। इसके तहत नवंबर तक एक करोड़ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवा निःशुल्क उपलब्ध कराने का लक्ष्य बताया गया।

नशामुक्ति अभियान से जुड़ेंगी जीविका दीदियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा। पूरे बिहार में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, CM का बड़ा ऐलान 10 लाख जीविका दीदियों के घर लगेंगे सोलर पैनल

कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल, कॉलेज, कार्यालय एवं जीविका समूहों के आसपास ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों को मोटर बाइक उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री के अनुसार बिहार में करीब 40 हजार महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं।

30 दिनों में समस्याओं के समाधान की बात

मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग कार्यक्रम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का 30 दिनों के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। गांव, क्षेत्र अथवा जीविका से जुड़ी समस्याओं के लिए सहयोग पोर्टल पर आवेदन करने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार सरकार महिलाओं पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

📌 मुख्य बातें

  • बिहार में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय में कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्र सभी महिलाएं होंगी।
  • 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों के घर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य।
  • 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में 600 करोड़ रुपये DBT से अंतरित।
  • 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ।
  • 7,376 महिलाओं के सरकारी नर्स के रूप में चयन का उल्लेख।
  • 1 करोड़ बहनों को रोजगार और 1 करोड़ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य।
  • 1,000 महिलाओं को पीएचडी के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात।
  • नवंबर तक एक करोड़ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
सूचना, सुझाव एवं विज्ञापन के लिए संपर्क:
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!