दरभंगा में 22 सितंबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
दिनांक 22.09.2026 को ”गावर एजेंसी” के द्वारा लाईन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। जिस कारण से 33 केवी Old Dmch फीडर की लाइन प्रातः 05.00 बजे से 07.00 बजे पूर्वाहन तक बाधित रहेगी।
जिसके कारण 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, अर्बन से निकलने वाली सभी 11केवी फीडर की लाइन बाधित रहेगी। ऑल्टरनेटिव सोर्स से 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, अर्बन से निकलने वाली सभी 11केवी फीडर एवं 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, डीएमसीएच से निकलने वाली फीडर न० 2 एवं फीडर न० 6 को 30-30 मिनट के रोटेशन पर विद्युत बहाल किया जाएगा।

📍 इन इलाकों में रहेगा बिजली आपूर्ति पर असर
प्रभावित होने वाले क्षेत्र है – मोगलपुरा, नाका नं – 5, भटियारीसराय, दोनार, मिश्रटोला, मदारपुर, साहसूपन, फैजुल्लाह खान, पुरानी मुन्सफी, नीम चौक, बाजिदपुर, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, भगवानदास जे पी चौक, बैंकर्स कॉलोनी रहमगंज, यूसुफगंज, मिल्लत कॉलेज, करम गंज, बीबी पाकर, नाका न०- 6, गायत्री मंदिर, महराजगंज, इमामबाड़ा, पुरानी मच्छहत्ता आदि है।
📌 मुख्य बातें
- 22 सितंबर 2026 को ”गावर एजेंसी” द्वारा लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
- 33 केवी Old DMCH फीडर की लाइन सुबह 05:00 बजे से 07:00 बजे तक बाधित रहेगी।
- अर्बन विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडर की लाइन प्रभावित रहेगी।
- ऑल्टरनेटिव सोर्स से 30-30 मिनट के रोटेशन पर विद्युत बहाल की जाएगी।
- DMCH विद्युत शक्ति उपकेंद्र के फीडर नं. 2 एवं फीडर नं. 6 भी प्रभावित रहेंगे।
- मोगलपुरा, दोनार, मदारपुर, किलाघाट, रहमगंज सहित कई इलाके प्रभावित होंगे।
📰 संबंधित खबरें
🔗 दरभंगा मास्टर प्लान 2045: शहर को हेल्थ, एजुकेशन और निवेश हब बनाने की योजना
🔗 दरभंगा में डीएम के सख्त निर्देश, लंबित कार्यों में तेजी लाने पर जोर
🔗 दरभंगा ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश, नियमों के पालन पर जोर






