दरभंगा में PLV प्रशिक्षण, कानून और निःशुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी

दरभंगा में PLV प्रशिक्षण, कानून और निःशुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📍 दरभंगा | 📅 22 सितंबर 2026 | 📰 विधिक सेवा

Rxtv brand logo

दरभंगा में पारा विधिक स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

एडीआर भवन में आयोजित प्रशिक्षण में निःशुल्क विधिक सेवा, लोक अदालत और विभिन्न कानूनों की दी गई जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में जिले के पारा विधिक स्वयंसेवकों के संवेदीकरण एवं कानूनी सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में PLV प्रशिक्षण, कानून और निःशुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पारा विधिक स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, सजगता व तत्परता से निर्वहन करने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकों का कर्तव्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराना है और हम आशा करते हैं कि आप लोग इस पुनित कार्य को जिम्मेदारी से करेंगे।

दरभंगा में PLV प्रशिक्षण, कानून और निःशुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने पारा विधिक स्वयंसेवकों के कार्य, विधिक सेवा प्राधिकरणों का परिचय, विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम के तहत निःशुल्क विधिक सेवा पाने के हकदार व्यक्ति, नालसा योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के विषय में जानकारी दी।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला जज श्री सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने लोक अदालत की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

बिहार सेवा समिति, मधुबनी की ओर से मौजूद रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता संभव गुप्ता एवं तारा कांत ऋषि ने मानव तस्करी रोकथाम एवं हनीफुर रहमान वाद के निर्णय पर विस्तृत चर्चा की।

दरभंगा में PLV प्रशिक्षण, कानून और निःशुल्क विधिक सेवा की दी जानकारी

उन्होंने पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जैसे कानून की जानकारी दी।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम भी मौजूद थे । संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आनंद सौरव ने किया।

मौके पर बिहार सेवा समिति के संजीव कुमार, तारानंद ठाकुर, नरेंद्र कुमार कर्ण सहित सभी पीएलवी मौजूद थे।

📌 मुख्य बातें

  • पारा विधिक स्वयंसेवकों के संवेदीकरण एवं कानूनी सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
  • प्रशिक्षण न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में हुआ।
  • निःशुल्क विधिक सेवा और पारा विधिक स्वयंसेवकों के दायित्वों की जानकारी दी गई।
  • लोक अदालत की कार्यप्रणाली से स्वयंसेवकों को अवगत कराया गया।
  • मानव तस्करी रोकथाम, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पर चर्चा हुई।
  • नालसा योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
दरभंगा और बिहार की प्रमुख खबरों के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

WhatsApp Group Join करें

Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!