कोतवाली थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के निपटारे और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर
दरभंगा, 24 सितंबर 2026। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा दिनांक 24.09.2026 को कोतवाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान थाने में संधारित विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की गई। इनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, R.T.I पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, O.D जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, गिरफ्तारी पंजी, हाजत पंजी और स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेख शामिल रहे।
- कोतवाली थाना के विभिन्न अभिलेखों और पंजियों की जांच की गई।
- लंबित मामलों के निपटारे और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया।
- रात्रि गश्ती, वाहन जांच, बैंक-ATM सुरक्षा और नशे के कारोबार पर रोक के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन जांच तथा रात्रि गश्ती बढ़ाने के साथ बैंक और ATM की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया गया।

थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।
अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने तथा वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया।
थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।
📰 संबंधित खबरें
विश्वविद्यालय थाना में निरीक्षण, नगर एसपी ने दिए जरूरी निर्देश
विश्वविद्यालय थाना के नए भवन का निरीक्षण, लंबित कांडों पर निर्देश
दरभंगा पुलिस के औचक निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था की जांच
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.




