🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

बिरौल में नाबालिग मामला, 4 घंटे में 2 गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

Screenshot_20260926_143923_Google
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📍 बिरौल, दरभंगा | 📅 26 सितंबर 2026 | 📰 अपराध

बिरौल में नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में पुलिस का त्वरित एक्शन, 4 घंटे में दो गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

अपहरण, बलात्कार और परिजन से मारपीट से संबंधित आवेदन पर FIR; पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया

बिरौल, दरभंगा, 26 सितंबर 2026 :- बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से जुड़ी घटना के मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

बिरौल में नाबालिग मामला, 4 घंटे में 2 गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

बिरौल थाना क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार एवं पीड़िता के परिजन के साथ मारपीट से संबंधित आवेदन बिरौल थाना में प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदन के आलोक में बिरौल थाना कांड संख्या-681/2026, दिनांक-25.09.2026, धारा-137 (2)/96/64/352/351(2)/3 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 4/6 पॉक्सो अधि० के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।

📌 मुख्य बातें
  • बिरौल थाना कांड संख्या 681/2026 में चार घंटे के अंदर पुलिस की कार्रवाई।
  • दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध।
  • घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद।

FIR दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त एवं अभियुक्त के सहयोगी तथा अभियुक्त के पिता को मारपीट करने एवं पुलिस पदाधिकारी के समक्ष पीड़िता के परिजन को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में घटना में इस्तेमाल मोटरसाईकिल भी बरामद की गई है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कांड की पीड़िता, अभियुक्त तथा अभियुक्त का सहयोगी मोटरसाईकिल से दिनांक 24.09.2026 को समय 03:00 बजे पूर्वाहन में बिरौल थाना क्षेत्र से निकलकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर GRP ने पूछताछ की

पुलिस के अनुसार, दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद GRP पुलिस पदाधिकारी द्वारा संदिग्ध अवस्था में पूछताछ के लिए उन्हें GRP थाना दरभंगा लाया गया। इस संबंध में GRP थाना के पदाधिकारी द्वारा पीड़िता एवं अभियुक्त के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।

परिजनों के द्वारा GRP दरभंगा पहुंचकर पीड़िता एवं अभियुक्त के परिजनों द्वारा PR Bond पर पुलिस अभिरक्षा में रखे गये तीनों को मुक्त किया गया तथा उक्त आशय का सनहा थाना दैनिकी में अंकित किया गया है। उक्त घटना की जानकारी थानाध्यक्ष GRP, दरभंगा द्वारा प्राप्त हुई है।

जांच में रिश्तेदारी और प्रेम प्रसंग की बात सामने आई

पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि पीड़ित पक्ष एवं अभियुक्त पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं एवं मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित है। मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस अनुसंधान के आधार पर जारी है।

🚨 बरामद प्रदर्श
मोटरसाइकिल रजि. नं. BR33AF5553
एक मोबाइल

गिरफ्तार एवं निरुद्ध किए गए

1. प्रविन्द्र माँझी उर्फ प्रवीण माँझी, पिता जामुन माँझी

2. जामुन माँझी, पिता स्व. रामबहादुर माँझी

3. एक विधि-विरुद्ध किशोर

तीनों साकिन मजरगाही, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताए गए हैं।

छापामारी टीम में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल

1. श्री प्रभाकर तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल।
2. पु०नि-सह-पर्यवेक्षी पदा० अमृत लाल वर्मन, बिरौल थाना।
3. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चन्द्रमणि, बिरौल थाना।
4. पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार, बिरौल थाना।
5. पु०अ०नि० सह अनु०कर्ता, मुन्नी कुमारी, बिरौल थाना।
6. स०अ०नि० अनिल कुमार तिवारी, बिरौल थाना।
7. बिरौल थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र पुलिस बल।

पुलिस की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी एवं बरामदगी की गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई मामले के अनुसंधान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News