बिहार लोक अभिलेख अधिनियम एवं नियमावली के तहत जिला अभिलेखागार का निरीक्षण
अभिलेख निदेशक की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम ने किया अभिलेखागार का विस्तृत निरीक्षण
📌 खबर की बड़ी बातें
- अभिलेख निदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया।
- विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया।
- अभिलेखों के संरक्षण, संधारण एवं प्रबंधन को और सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
दरभंगा, 26 सितंबर 2026:- अभिलेख प्रबंधन को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने तथा जिला अभिलेखागार से अभिलेखों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक अभिलेख अधिनियम, 2014 एवं बिहार लोक अभिलेख नियमावली, 2015 के आलोक में जिला अभिलेखागार, दरभंगा के निरीक्षण हेतु अभिलेख निदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उक्त के आलोक में आज अभिलेख निदेशक की अध्यक्षता में गठित टीम के सदस्यों द्वारा जिला अभिलेखागार, दरभंगा का निरीक्षण किया गया।
अभिलेखों एवं दस्तावेजों की हुई विस्तृत जाँच
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा अभिलेखागार में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के संधारण एवं प्रबंधन की स्थिति की विस्तृत जाँच की गई।

प्रभारी पदाधिकारी, जिला अभिलेखागार सह वरीय उपसमाहर्ता सोनल कुमार महतो द्वारा टीम को अभिलेखों के संधारण, पंजियों के रख-रखाव एवं अभिलेखों के हस्तांतरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। टीम द्वारा अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं अभिलेख प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।
दिशा-निर्देश के अनुरूप व्यवस्था होगी सुदृढ़
प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में प्राप्त अवलोकनों एवं सुझावों के आधार पर अभिलेखों के संधारण एवं प्रबंधन को और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक सुधारोपरांत दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला अभिलेखागार में अभिलेखों के संरक्षण, संधारण एवं प्रबंधन की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
दरभंगा और बिहार की महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।





