दरभंगा MLC चुनाव में 5 नामांकन, जन सुराज और RJD के उम्मीदवार भी मैदान में
शिक्षक सीट से सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज पार्टी से, स्नातक सीट से अनिल कुमार झा ने RJD से दाखिल किया नामांकन
📌 खबर की बड़ी बातें
- दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1 अक्टूबर को कुल 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज पार्टी की ओर से नामांकन किया।
- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा ने RJD और मोहम्मद इम्तियाज ने जन सुराज पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया।
दरभंगा, 01 अक्टूबर 2026 :- बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल पाँच अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया गया।
शिक्षक सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने किया नामांकन
05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज एक (01) अभ्यर्थी श्री सुरेश प्रसाद राय ने जन सुराज पार्टी की ओर से 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

स्नातक सीट से चार अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन
वहीं, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कुल चार (04) अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें डॉ. अमरजी कुमार ने 03 सेट में एवं श्री रौशन कुमार ने 04 सेट में निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
RJD से अनिल कुमार झा, जन सुराज से मोहम्मद इम्तियाज
श्री अनिल कुमार झा ने 04 सेट में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से तथा मोहम्मद इम्तियाज ने 02 सेट में जन सुराज पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

फ़ोटो – जनसुराज उम्मीदवार मोहम्मद इम्तियाज
इस प्रकार, आज 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 01 तथा 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 04, कुल 05 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।




