वृद्धजनों के अधिकारों को लेकर DLSA दरभंगा का बड़ा जागरूकता अभियान, कई जगह लगे विधिक-चिकित्सा शिविर
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जागरूकता रथ रवाना, वरिष्ठ नागरिकों को कानून, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की पहल
- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर DLSA दरभंगा ने विभिन्न जगहों पर विधिक जागरूकता और चिकित्सा शिविर लगाए।
- जागरूकता रथ और मोबाइल लीगल ऐड वैन को न्यायालय परिसर से रवाना किया गया।
- वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सलाह, स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजनाओं में सहयोग देने की पहल की गई।
दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा बुजुर्गों के सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विधिक जागरूकता और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जगहों पर शिविर लगाया गया।

न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि कानून वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने का प्रावधान करता है। संविधान भी उन्हें अपनी सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है।
उनकी उपेक्षा एवं परित्याग से संरक्षण के लिए “माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007” एवं अन्य कानूनी प्रावधान मौजूद है। उन्होंने कहा कि उपेक्षित वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकार के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद अवश्य लें।
मोबाइल लीगल ऐड वैन से गांवों तक पहुंचेगी सहायता
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा) योजना, 2016 के तहत मोबाइल लीगल ऐड वैन को रवाना किया गया है। इसके माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, कानूनी सलाह एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन में सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करें, उनके बहुमूल्य अनुभव से सीखने का प्रयास करें।
इन स्थानों पर लगाए गए शिविर

इस अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय, बहादुरपुर, मझिगामा, मब्बी, मझौलिया आदि स्थानों पर शिविर लगाया गया।
अधिवक्ता, चिकित्सक और PLV रहे शामिल
शिविर में पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार, कुमारी ममता, डाक्टर प्रभाष कुमार, डाक्टर किर्ति रंजन, डा. राजेश कुमार, डा. अटल बिहारी मसुराज, पीएलवी निशा भारती, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।

मंडल कारा में बंदियों को भी किया गया जागरूक
दूसरी ओर मंडल कारा दरभंगा में लीगल ऐड डिफेंस सदस्य पिंकु कुमार यादव एवं अंकुर प्रिया ने काराधीन बंदियों को जागरुक किया गया।
अभियान से जुड़े कर्मी
रिंकी कुमारी (A.N.M)
राजीव राम (कार्यालय परिचारी)
वशीर अहमद डाटा इंट्री ऑपरेटर (सोशल सेक्रेटरी सेल दरभंगा) (जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा)
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।




