दरभंगा MLC चुनाव: 4 ने दाखिल किया नामांकन, 13 ने कटाई नाजीर रसीद
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2-2 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पत्र, 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए कटाई नाजीर रसीद
📌 खबर की बड़ी बातें
- 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 2 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा।
- इसी दिन कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाई।
4 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
दरभंगा, 03 अक्टूबर 2026 :- बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल चार अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया गया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 2 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा
05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज दो (02) अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। श्री शिवनारायण प्रसाद (निर्दलीय) ने एक सेट में तथा श्री रामदेव राय भारत की कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) ने 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन
वहीं, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कुल 02 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें श्री नवीन कुमार (निर्दलीय) ने 02 सेट में एवं श्री नीलेश कुमार कन्हैया (निर्दलीय) ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
13 अभ्यर्थियों ने कटाई नाजीर रसीद
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल 13 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया गया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थी
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के दिलीप कुमार, सरोज कुमार, ब्रह्मानंद मिश्रा, जय प्रकाश झा एवं बेगूसराय के रजनीकांत पाठक, मधुबनी के रविंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार चौधरी, अमेश चन्द्र झा, मोहम्मद रियासत अली तथा समस्तीपुर की प्रीति कुमारी शामिल हैं।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 अभ्यर्थी
इसी प्रकार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के घनश्याम राय, शमशाद अली तथा बेगूसराय के गजेंद्र कुमार शामिल हैं।
कुल 4 नामांकन, प्रक्रिया जारी
इस प्रकार, आज 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 02 तथा 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 02, कुल 04 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुसार जारी है।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।
📰 संबंधित खबरें
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved





