दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब तस्कर 5 गिरफ्तार, भारी खेप जब्त

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  शराब तस्कर 5 गिरफ्तार, भारी खेप जब्त

🚨 दरभंगा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

🍾 234 लीटर विदेशी शराब और देशी शराब के साथ कुल 5 अभियुक्त गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग(Excise Department) और दरभंगा पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक संख्या BR01GH3232 से 234 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, दरभंगा पुलिस ने APM थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाइयों में देशी और विदेशी शराब के साथ 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

Excise विभाग द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त:

1. नाम – कन्हैया राय
पिता – श्री रामेश्वर राय
साकिन – दिग्घी, कला पूर्वी
थाना – सदर (हायाघाट)
जिला – वैशाली
उम्र – 49 वर्ष (करीब)

2. नाम – राजेश कुमार
पिता – स्व० शिवनारायण दास
साकिन – दिग्घी, कला पूर्वी
वार्ड संख्या – 24
थाना – सदर (हायाघाट)
जिला – वैशाली
उम्र – 35 वर्ष (करीब)

दरभंगा पुलिस (APM थाना) द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त:

3. नाम – विकास कुमार सहनी
पिता – राजेश सहनी
साकिन – दीघरा
थाना – APM
जिला – दरभंगा
उम्र – 20 वर्ष
जप्त सामग्री – 01 स्कूटी, 06 लीटर देशी चुलाई शराब

4. नाम – राहुल पासवान
पिता – सुटो पासवान
साकिन – हीछौल
थाना – APM
जिला – दरभंगा
जप्त सामग्री – 6.750 लीटर विदेशी शराब, चोरी की मोटरसाइकिल

5. नाम – शिवशंकर पासवान
पिता – रामबाबु पासवान
साकिन – हीछौल
थाना – APM
जिला – दरभंगा
जप्त सामग्री – 6.750 लीटर विदेशी शराब, चोरी की मोटरसाइकिल

दोनों विभागों की टीमों द्वारा सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग और दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब तस्करी एवं अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Darbhanga News, Excise Department, Darbhanga Police, Liquor Seizure, Prohibition Bihar

#Darbhanga #ExciseDepartment #DarbhangaPolice #LiquorSeizure #ProhibitionAct #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!