शराब माफिया पर एक्शन दरभंगा में 1101 लीटर शराब नष्ट

शराब माफिया पर एक्शन  दरभंगा में 1101 लीटर शराब नष्ट

 दरभंगा में शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1101.710 लीटर शराब नष्ट, प्रशासन का कड़ा संदेश

✍️ रिपोर्ट : RxTv BHARAT | दरभंगा


दरभंगा, 29 जनवरी 2026 :– जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। जिलाधिकारी दरभंगा के आदेशानुसार
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की उपस्थिति में आज 1101.710 लीटर अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई मद्य निषेध विभाग, दरभंगा (लहेरियासराय परिसर) में नियमों के अनुरूप, पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न हुई।

अधिकारियों ने बताया कि यह शराब विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई से साफ है कि दरभंगा प्रशासन शराब के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।

🚫 शराबबंदी पर जीरो टॉलरेंस

प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब, तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के सख्त कदमों से
शराब कारोबारियों में डर बनेगा और कानून का सम्मान बढ़ेगा।


RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network

समाचार सूचना, जनहित सहयोग एवं विज्ञापन हेतु आधिकारिक संपर्क – 9472867520


#DarbhangaNews #LiquorDestruction

#MadhNishedh #BiharProhibition #DMOrder #SDODarbhanga #NashaMuktBihar #LawAndOrder

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!