मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

दरभंगा | 06 फरवरी 2026

  • गेस्ट हाउस, बॉयज हॉस्टल, चाहरदीवारी एवं प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण
  • 1060 मीटर लंबी चाहरदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण
  • समय-सीमा और गुणवत्ता में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

RxTv BHARAT :
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान, दरभंगा में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान परिसर में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी, बॉयज हॉस्टल एवं अन्य विकसित की जा रही संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, डीपीओ श्री विनोद कुमार रंजन द्वारा जानकारी दी गई कि संस्थान की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य कुल 1060 मीटर लंबाई में पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित जर्जर एवं पुराने भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

बताया गया कि प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा गेस्ट हाउस में प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त परिसर की आंतरिक सड़कों को भी बेहतर एवं मजबूत ढंग से विकसित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

मिथिला संस्कृत संस्थान में निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित अधिकारियों से सभी निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से कार्यपालक अभियंता, बीएसईआईडीसीएल को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेस्ट हाउस, बॉयज हॉस्टल एवं प्रशासनिक भवन सहित सभी प्रमुख निर्माण स्थलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, बीएसईआईडीसीएल, दरभंगा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Author : RxTv BHARAT News Desk

Darbhanga News, Mithila Sanskrit Institute, DM Kaushal Kumar, Bihar Construction News, BSIDCL, Government Inspection

#Darbhanga #RxTvBHARAT #BiharNews #DMInspection #GovernmentWork #Mithila #EducationInfrastructure

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!