जांच रिपोर्ट के बाद सख्त निर्देश, सहरसा में आरोपियों पर FIR दर्ज होगी | RxTv BHARAT
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सहरसा | बिहार
- नगर विकास एवं आवास विभाग का सख्त आदेश
- जिला स्तरीय त्रि-स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई
- मामला पूर्णतः आपराधिक श्रेणी का बताया गया
- 3 दिन में FIR, एक सप्ताह में विभागीय रिपोर्ट का निर्देश
RxTv BHARAT :
सहरसा नगर निगम से जुड़े एक गंभीर मामले में अब कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने जिला स्तरीय त्रि-स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का स्पष्ट आदेश दिया है।
यह मामला कोशी कॉलोनी, सहरसा निवासी श्री राहुल कुमार पासवान की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें लगाए गए आरोपों की जिला प्रशासन स्तर पर जांच कराई गई थी।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में मामले को पूर्णतः आपराधिक प्रकृति का बताया है।
जांच रिपोर्ट पर विचार के बाद यह निर्णय लिया गया कि संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। विभाग ने निर्देश दिया है कि पत्र निर्गत होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी सरकारी सेवक या नगर निगम कर्मी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर विभाग को भेजा जाए।
यह आदेश परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना द्वारा नगर आयुक्त, सहरसा नगर निगम को निर्गत किया गया है। मामले पर अब प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद नगर निगम से जुड़े अन्य मामलों में भी जांच की आंच पहुंच सकती है। अब देखना होगा कि निर्देशों पर कितनी तेजी से कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
Saharsa Nagar Nigam News,
FIR Order Bihar,
Urban Development Department Bihar,
Municipal Corruption Case,
Bihar Government Action
#RxTvBharat #SaharsaNews #BiharNews #FIRAction #GovernmentOrder #MunicipalNews





