लहेरियासराय थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत लेने का VIDEO VIRAL
आवेदक ने खुद कबूला – “पर्स से निकाल दिए मात्र 500 रुपये”, SSP ने जांच के दिए आदेश
☝️☝️☝️वायरल वीडियो : लहेरियासराय थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत लेने का VIDEO VIRAL
- ✔ चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर ₹500 लेने का आरोप
- ✔ रिश्वत देते हुए दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
- ✔ SSP ने कहा – जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
दरभंगा: जिले के लहेरियासराय थाना से रिश्वतखोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आए एक युवक से कथित रूप से ₹500 रिश्वत लेने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा थाने के बरामदे में बैठकर काम कर रहे हैं और एक युवक पर्स से रुपये निकालकर उन्हें देता नजर आता है।
बाहर आने पर युवक से पूछताछ की गई तो उसने खुद स्वीकार किया कि चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए उसे ₹500 देने पड़े।
गौरतलब है कि लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी, न्यायालय समेत कई बड़े सरकारी कार्यालय मौजूद हैं।
ऐसे संवेदनशील इलाके में खुलेआम रिश्वत लेने की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एसएसपी पहले ही दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर चुके हैं।
अब इस नए मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कराने का आदेश दिया है।
जांच रिपोर्ट के बाद दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से आम जनता में आक्रोश है और लोग पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त पुलिस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
👉 JOIN RxTv BHARAT NEWS NOW




