राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 : हजारों मामलों के त्वरित निपटारे हेतु प्रचार रथ रवाना
फ्री कानूनी समाधान
समझौता से मिलेगा तुरंत न्याय – लोगों से अधिक भागीदारी की अपील
RxTv BHARAT दरभंगा | 23 फरवरी 2026
● 14 मार्च को समझौता आधारित त्वरित और मुफ्त न्याय की सुविधा
● अपील रहित अंतिम फैसला, समय और पैसे दोनों की बचत
RxTv BHARAT : दरभंगा न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
लोक अदालत में पक्षकार आपसी समझौते से विवादों का समाधान करते हैं, जिसका फैसला अंतिम होता है और इसकी कोई अपील नहीं होती। इससे समय, धन और मानसिक तनाव तीनों की बचत होती है तथा लोगों के बीच आपसी वैमनस्यता भी समाप्त होती है।
न्यायाधीशों ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कर इस लोक अदालत को सफल बनाएं। मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम, अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर, अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने की रणनीति बनाई गई।
यह पहल आम जनता को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
📢 दरभंगा की हर कोर्ट, प्रशासन और बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए अभी जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से
National Lok Adalat, Court News Darbhanga, Legal Aid, Free Justice, Bihar Court Update, Claim Case Settlement
#LokAdalat #CourtNews #LegalHelp #Darbhanga #BiharNews #FreeJustice #LawUpdate #RxTvBHARAT




