बेनीपुर अपर सत्र न्यायालय का कड़ा फैसला, सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी
📍 बेनीपुर दरभंगा , बिहार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- 👉 302 धारा में सभी को आजीवन कारावास
- 👉 307, 148 सहित कई धाराओं में अलग-अलग सजा व जुर्माना
- 👉 26 फरवरी 2026 को कोर्ट ने सुनाया फैसला
बेनीपुर(दरभंगा) स्थित अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने बहेड़ा थाना कांड संख्या 286/2021 में बड़ा फैसला सुनाते हुए छह अभियुक्तों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुनम झा की पैरवी के बाद न्यायालय ने सभी दोषियों को विभिन्न धाराओं में कठोर कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया।
कोर्ट ने धारा 147 में 1 वर्ष, धारा 148 में 2 वर्ष, धारा 307 में 7 वर्ष तथा धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
Darbhanga Court News, Bihar Crime News, Murder Case Verdict, Life Imprisonment, Court Judgment
#Darbhanga #CourtNews #CrimeNews #BiharNews #RxTvBharat





