भ्रष्टाचार के विरुद्ध SVU की बड़ी कार्यवाही
5 लाख रुपये व स्मार्ट वॉच रिश्वत लेते सहायक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार
RxTv BHARAT | पटना/बेतिया | 02 मार्च 2026
✔ 7.50 लाख व स्मार्ट वॉच की अतिरिक्त डिमांड
✔ 5 लाख नकद लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
✔ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने श्री रौशन कुमार, सहायक अभियंता, जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी, बेतिया को 5,00,000 रुपये नकद एवं नवीनतम स्मार्ट वॉच रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
SVU द्वारा आज दिनांक 02.03.2026 को ट्रैप कार्रवाई की गई। परिवादी शम्श तबरेज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने विभिन्न स्कूलों में 57,00,000 रुपये के कार्यों के भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में 5,70,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
सत्यापन के दौरान आरोपी ने 7,50,000 रुपये तथा एक स्मार्ट वॉच देने की शर्त रखी। इसके पश्चात विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 09/2026 दिनांक 01.03.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित धावा दल ने जाल बिछाकर आरोपी को 5,00,000 रुपये एवं स्मार्ट वॉच स्वीकार करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#SVU #AntiCorruption #Betia #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #RxTvBHARAT




