🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

“उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना राजस्व कार्यों की समीक्षा में सख्ती बरती”

बिहार में अवैध होर्डिंग पर सख्ती, अब आर्थिक अपराधी की तरह होगी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा में सख्त संदेश दिए

राजस्व प्रशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध निष्पादन होगा प्राथमिकता

RxTv BHARAT | पटना | 08 मार्च 2026


🔹 उपमुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण और समीक्षा के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया

🔹राजस्व सेवाओं में देरी या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का एलान

🔹सभी पदाधिकारियों को आम जनता के कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश

माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा और अंचल कार्यालयों की औचक जांच के दौरान स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रशासन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद और अन्य राजस्व सेवाओं के मामलों का समयबद्ध निष्पादन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्व मुख्यालय में पटना जिले के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा और 26 अधिकारियों की टीम द्वारा कार्यालयों के औचक निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासन को जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाना है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जहां सुधार की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्व व्यवस्था को दलाल-मुक्त, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आम लोगों के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News