ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने किया चार ई-रिक्शा, 11 बैट्री व 5 चार्जर पुलिस ने किया बरामद

मुंगेर. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में लगातार हो रही ई-रिक्शा की चोरी के गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक चोर व दूसरा चोरी का सामान खरीदने वाले शामिल हैं. इसके पास से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 11 बैट्री व चार्जर पुलिस ने बरामद किया गया. हालांकि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अब भी छापेमारी जारी है.

कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि आठ मार्च को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कासिम बाजार निवासी अजय राम के ई-रिक्शा की चोरों ने मुंगेर सदर अस्पताल से चोरी कर ली थी. पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरबसराय मुर्गियाचक निवासी मो कल्लू के पुत्र मो इरशाद उर्फ अरसद टीपू की पहचान की गयी. पुलिस ने सोमवार की रात टीपू को उसके घर से गिरफ्तार किया. जिसने टोटो चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पूरबसराय वसीर कॉलोनी निवासी मो जाकीर खान के घर पर छापेमारी कर उसके पुत्र मो. इमरान को गिरफ्तार किया गया. जहां से पुलिस ने 11 बैट्री, 5 चार्जर और 2 ई-रिक्शा बरामद किया. उसके पास से एक चाबी का गुच्छा भी बरामद हुआ. पुलिस ने माधोपुर हाइ स्कूल के समीप और कोर्णाक मोड़ के पास से चोरों की निशानदेही पर अन्य दो ई-रिक्शा बरामद किया. जिसका बैट्री निकाल कर वहां लावारिश छोड़ दिया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मो इरशाद टोटो चोर गिरोह का मुख्य सरगना है, जो पहले भी जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस अब भी काम कर रही है.

इरशाद टोटो चोरी कर बैट्री व चार्जर इमरान को देता था बेच

बताया गया कि इरशाद शातिर चोर है और वह शहर में घूमघूम कर ई-रिक्शा की चोरी करता है. जिसके बाद वह ई-रिक्शा से बैट्री, चार्जर निकाल कर बेचता था. एक ई-रिक्शा में चार बैट्री लगता है और इरशाद चारों बैट्री को इमरान के पास 9 से 10 हजार में बेच दिया था. वह चार्जर व बाजा भी वाहन से निकाल कर बेच देता था. जिसके बाद टोटो को बेच देता था अथवा उसे लावारिश सड़क पर छोड़ देता था.

The post ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!