बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Bengal Visit| कोलकाता, अमित शर्मा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की रैली में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार को ‘निर्मम सरकार’ बताते हुए कहा कि अब बंगाल में बदलाव का समय आ गया है. ‘जंगलराज’ खत्म होगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • बंगाल में ‘महा जंगलराज का शासन’ लाने वालों के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है
  • विधानसभा चुनाव 2026 केवल सरकार बदलने के लिए नहीं, बंगाल की आत्मा को बचाने के लिए
  • तृणमूल सरकार बलात्कारियों को संरक्षण देती है, संदेशखाली और आरजी कर की घटनाएं इसकी गवाह
  • तृणमूल की जनविरोधी नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना में आलू किसान ने आत्महत्या की
  • बंगाल की ‘तानाशाही’ सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, ‘परिवर्तन के तूफान’ को रोक नहीं पायेगी
  • तृणमूल न खुद काम करती है, न दूसरों को काम करने देती है, बंगाल में केंद्रीय योजनाएं ठप पड़ी हैं
  • बंगाल के युवा ‘पलायन के अभिशाप’ से ग्रस्त हैं, उन्हें न तो अच्छी डिग्री मिल रही है, न नौकरियां
  • बंगाल में फिर से कानून का राज कायम होगा, अत्याचारों के आरोपी तृणमूल नेताए बख्शे नहीं जायेंगे
  • तृणमूल सरकार तमाम हथकंडों के बावजूद लोगों को इस रैली में शामिल होने से नहीं रोक सकी
  • बंगाल में बदलाव के संकेत मिलने से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सरकार है हैरान
  • ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज बंगाल क्या सोच रहा है

PM Modi Bengal Visit: यह दृश्य अद्भुत है

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बांग्ला भाषा में की. उन्होंने कहा- मेरे प्रिय बंगालवासियों, मैं अपने दिल की गहराइयों से आपको प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में जहां भी नजर जा रही है, वहां लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. यह दृश्य अद्भुत है.

TMC ने भाजपा को चोर कहा, जनता जानती है दोषी कौन- मोदी

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के आरोप का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल के हर कोने से अब एक ही आवाज उठ रही है- हमें भाजपा की सरकार चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में तृणमूल नेताओं ने भाजपा समर्थकों को ‘चोर’ कहा, लेकिन बंगाल की जनता जानती है कि असली दोषी कौन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा समर्थकों को रैली में आने से रोकने की कोशिश हुई

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता बचाने के लिए राज्य की ‘निर्मम सरकार’ हर तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थकों को रैली में आने से रोकने के लिए वाहनों को रोका गया और पुल तक बंद कर दिये गये. इन सबके बावजूद लोगों को रोका नहीं जा सका.

बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह.

पीएम मोदी बोले- बंगाल में शुरू हो गया है काउंटडाउन

पीएम मोदी ने कहा कि निर्मम सरकार देख ले, आप किसी को दबा नहीं पाये. अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वह दिन दूर नहीं, जब यहां कानून का शासन स्थापित होगा. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जो भी कानून तोड़ेगा, खोजकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रधानमंत्री का दावा- बंगाल में बढ़ रही परिवर्तन की मांग

ब्रिगेड मैदान में आयोजित इस रैली को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा नेतृत्व का दावा है कि राज्य में परिवर्तन की मांग लगातार मजबूत हो रही है. दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताकर खारिज कर रही है.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत

चुनाव से पहले बंगाल में राजनीतिक हिंसा, टीएमसी-बीजेपी के बीच पथराव, जानलेवा हमले का आरोप, देखें Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा?

The post बंगाल में बदलाव का समय आ गया, खत्म होगा जंगलराज, ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!