RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा में नए राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा, एसडीओ ने ई-केवाईसी और लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
रिपोर्ट : जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
दरभंगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में राशन कार्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक में एडीएसओ, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।

बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड संबंधी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि पात्र लाभुक राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से तथा ऑफलाइन आवेदन संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

बैठक में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी दी गई। इनमें परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया का जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पारिवारिक फोटो एवं निर्धारित आवेदन प्रपत्र शामिल हैं।
एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को लाभुकों का ई-केवाईसी कार्य भी तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर ई-केवाईसी पूरा होने से लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मुख्य बातें
- एसडीओ गौरव कुमार ने राशन कार्ड कार्यों की समीक्षा की।
- पात्र लाभुकों के राशन कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश।
- लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर।
- ई-केवाईसी अभियान में तेजी लाने के निर्देश।
- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.





