RxTv BHARAT | BREAKING NEWS
दरभंगा | बकरीद पर्व | प्रशासनिक अपडेट
बकरीद पर्व को लेकर दरभंगा में डीएम–एसएसपी का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी

• डीएम एवं एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
• शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती
• अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
• 24 घंटे निगरानी व्यवस्था लागू
• शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
दरभंगा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी, लहेरियासराय थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे।
फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों जैसे हाजमा चौक, दरभंगा टावर, कादिराबाद, शिवधारा, दोनार, दरभंगा रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरते हुए सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे बकरीद पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं एसएसपी ने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📌 संबंधित खबरें
- 🔗 दरभंगा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, DJ पर प्रतिबंध
- 🔗 शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
- 🔗 दरभंगा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी तैयारी
- 🔗 संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे पुलिस गश्ती शुरू
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
RxTv BHARATJournalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.




