RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
ग्राम पंचायत विकास योजना पर पदाधिकारियों-कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
दरभंगा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र, दरभंगा की ओर से 07 अगस्त 2026 को दरभंगा ऑडिटोरियम में ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विभागों एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (कृषि विभाग), प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता) तथा ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक शामिल हुए।
इसके अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), आजीविका विशेषज्ञ (जीविका), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा पंचायत तकनीकी सहायक (VB-GRAM-G) को भी ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तारडीह के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री चंद्र मोहन एवं सदर दरभंगा की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती करुणा कश्यप प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य बातें
- दरभंगा ऑडिटोरियम में ग्राम पंचायत विकास योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- जिले के विभिन्न विभागों एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कर्मी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
- बाल विकास, शिक्षा, कृषि, उद्यान, स्वच्छता, ग्रामीण आवास सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया।
- जीविका, स्वास्थ्य, कल्याण, सांख्यिकी और आपूर्ति विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल हुए।
- तारडीह के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्री चंद्र मोहन प्रशिक्षक के रूप में नामित रहे।
- सदर दरभंगा की प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती करुणा कश्यप भी प्रशिक्षक के रूप में नामित रहीं।
- दोनों प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





