RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा में आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा, डीएम ने निर्माण में तेजी और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
दरभंगा। जिले में निर्माणाधीन विभिन्न रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित कार्यकारी एजेंसियों, अभियंताओं एवं संवेदकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रमुख परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्य, भू-अर्जन, अतिक्रमण, रेलवे समन्वय तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान एलसी-18 पंडासराय गुमटी आरओबी के रेलवे भाग का स्ट्रक्चरल डिजाइन एवं ड्राइंग स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रेलवे भाग का निर्माण शुरू करने से पहले एलसी डायवर्सन के लिए एप्रोच रोड एवं गेट लॉस्ट का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन सर्विस रोड को हर हाल में मोटरेबल रखने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
एलसी-21 चट्टी चौक आरओबी की समीक्षा के दौरान डीएम ने भू-अर्जन, अतिक्रमण एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सुपर स्ट्रक्चर और नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा रेलवे भाग के निर्माण से पहले टेस्ट पाइल का कार्य अविलंब शुरू कराने को कहा।

कागवा गुमटी आरओबी परियोजना की समीक्षा में बताया गया कि भू-अर्जन एवं आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। डीएम ने वाया डक्ट निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शेष अनुमोदन शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए।
दिल्ली मोड़ आरओबी परियोजना के संबंध में जिलाधिकारी ने एलसी डायवर्सन के लिए एप्रोच सड़क का निर्माण तुरंत शुरू कराने, नाला निर्माण को प्राथमिकता देने तथा पुराने रेलवे पुल को तोड़ने के कार्य में अतिरिक्त मानव बल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरई पैनलों को कार्यस्थल पर उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को भी कहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने दोनार गुमटी एवं पंडासराय गुमटी के समीप सड़कों को शीघ्र मोटरेबल बनाने, कार्यस्थलों पर पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने तथा सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने चट्टी चौक स्थित एसबीआई बैंक के पास नाला निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने तथा जहां अतिक्रमण के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्य बातें
- डीएम कौशल कुमार ने जिले की सभी प्रमुख आरओबी परियोजनाओं की समीक्षा की।
- निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सर्विस रोड को मोटरेबल रखने के निर्देश।
- चट्टी चौक, पंडासराय, कागवा गुमटी और दिल्ली मोड़ आरओबी की प्रगति की समीक्षा।
- भू-अर्जन, अतिक्रमण हटाने और रेलवे समन्वय में तेजी लाने के निर्देश।
- सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





