RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
ग्रामीण एसपी ने बिरौल थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
दरभंगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शुक्रवार को बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
ग्रामीण एसपी ने हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों एवं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती और बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुरूप वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर अनुसंधान करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्य बातें
- ग्रामीण एसपी ने बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किया।
- थाना के अभिलेख, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
- फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
- वाहन जांच, रात्रि गश्ती और बैंक एटीएम सुरक्षा पर विशेष जोर।
- शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें
दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।





