Saraikela Fire News, सरायकेला-खरसावां, (हिमांशु गोप): सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुमीद स्थित टीओपी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गयी. इस घटना में एक कार, बोलेरो पिकअप सहित पहले से क्षतिग्रस्त वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. आग लगने की घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शॉर्ट सर्किट है आग लगने की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीओपी के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे गिरे सूखे पत्तों पर जा गिरी. सूखे पत्तों ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें पास में खड़े जब्त वाहनों तक पहुंच गयी, जिससे वाहन जलकर खाक हो गये.
Also Read: Bokaro: पुण्यतिथि पर याद किये गये ‘ट्री मैन’ जगदीश महतो, लगाई जाएगी प्रतिमा
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
The post अचानक बरसी चिंगारी और राख हो गई कारें: सरायकेला में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट ने मचाई भारी तबाही appeared first on Prabhat Khabar.





