इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

69 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTv BHARAT | दरभंगा | 29 अप्रैल 2025

दरभंगा जिला अंतर्गत इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का संचालन आज से 13 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को हर हाल में परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिले में अनुमंडलवार मुख्यालयों में कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 49 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से जिला स्कूल, दरभंगा एवं प्लस टू सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, दरभंगा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, वीक्षकों की तैनाती, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंध एवं कदाचार नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का गहन जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः कदाचार मुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया जाए। साथ ही परीक्षार्थियों को सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

इंटरमीडिएट परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही आम नागरिकों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

RxTv BHARAT – Bihar National Trusted News Network

#DarbhangaNews #IntermediateExam2026 #BiharBoard #DMInspection #ExamNews #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!