कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा

कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा

West Bengal Election 2026 Viral News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, उम्मीदवारों का अतरंगी प्रचार भी नजर आने लगा है. इस बार अजब-गजब प्रचार हो रहे हैं. रविवार को बंगाल की गलियों में राजनीति के ऐसे नजारे दिखे, जिसने मतदाताओं को हैरान कर दिया. कोई हाथ में बड़ी मछली लेकर विरोधियों को जवाब दे रहा है, तो कोई वोटर्स की दाढ़ी बना रहा है. हावड़ा के बाली में राजनीति की कड़वाहट के बीच ऐसी तस्वीर दिखी, जिसने लोकतंत्र की खूबसूरती बयां कर दी. चुनावी रंजिश को किनारे रखकर भाजपा और टीएमसी के उम्मीदवार एक-दूसरे के गले लगते नजर आये.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतला मछली के जरिये टीएमसी के दावे की निकाली हवा

विधाननगर से भाजपा उम्मीदवार शरद्वत मुखर्जी जब चुनाव प्रचार के लिए निकले, तो उनके हाथ में एक बड़ी कतला मछली थी. दरअसल, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लगातार यह प्रचार कर रही है कि भाजपा सत्ता में आयी, तो बंगाल में मछली-मांस पर रोक लग जायेगी. शरद्वत ने मछली लहराते हुए कहा- भाजपा बंगालियों के प्रिय भोजन की विरोधी नहीं है. हम तो टीएमसी के झूठ की पोल खोल रहे हैं.. यह ‘फिश पॉलिटिक्स’ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा
Ai generated image.

कोई बना रहा दाढ़ी, तो कोई बेल रहा रोटी

प्रचार के डिजिटल दौर में जमीनी जुड़ाव दिखाने की भी उम्मीदवारों में होड़ मची है. बीरभूम जिले की दुबराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनूप कुमार साहा ने एक बुजुर्ग मतदाता की दाढ़ी बनाकर सबको चौंका दिया. पुरसुरा से टीएमसी उम्मीदवार पार्थ हजारी एक समर्थक के घर की रसोई में जा पहुंचे. वहां उन्होंने न सिर्फ चूल्हा संभाला, बल्कि महिलाओं के साथ बैठकर रोटियां भी बेलीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाली में सियासी दुश्मनी पर भारी पड़ा भाईचारा

हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में एक दुर्लभ नजारा दिखा. चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग बली मंदिर परिसर में टीएमसी प्रत्याशी कैलाश मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह का आमना-सामना हो गया. कड़वाहट की बजाय यहां शिष्टाचार दिखा. कैलाश मिश्रा ने बड़े भाई की तरह संजय सिंह को झुककर प्रणाम किया, तो भाजपा प्रत्याशी ने उन्हें गले लगा लिया. दोनों ने कुछ देर बातचीत की और मुस्कराते हुए अपने-अपने रास्ते निकल गये. दोनों का कहना था- चुनाव के मैदान में हम प्रतिद्वंदी हैं, दुश्मन नहीं.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात

बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप

भवानीपुर चुनाव 2026: ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, क्या बचेगा दीदी का सबसे मजबूत किला?

The post कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!