दरभंगा के केवटी में प्रजापति समाज की अहम बैठक, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
RxTv BHARAT | 16 मार्च 2026 | दरभंगाThank you for reading this post, don't forget to subscribe!RxTv BHARAT: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के लदारी गांव में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक पंडित ने की, जबकि चुनाव प्रक्रिया का संचालन जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पंडित, जिला कोषाध्यक्ष उत्तम पंडित तथा उप सचिव शंभू पंडित के द्वारा किया गया।
समाज के विकास और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
• प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
• सर्वसम्मति से नई प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ गठन
• समाज के लिए प्रजापति भवन निर्माण का प्रस्ताव
• मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
बैठक में प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव में समाज की भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग बैठक में शामिल हुए और अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक के दौरान संगठन का निर्वाचन भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से अशोक पंडित को प्रखंड अध्यक्ष, रमेश पंडित को सचिव तथा वीरेंद्र पंडित को कोषाध्यक्ष चुना गया। परिणाम की घोषणा के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पंडित, उप सचिव शंभू पंडित एवं कोषाध्यक्ष परमेश्वर पंडित द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रजापति भवन निर्माण पर भी हुआ विचार
बैठक में प्रजापति समाज के लिए एक स्थायी प्रजापति भवन के निर्माण को लेकर भी गंभीरता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भवन बनने से समाज को एक साझा मंच मिलेगा, जहां सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान मुनन्ना पंडित, मोहन पंडित, सदेव पंडित, हर्ष नारायण पंडित, मदन पंडित, सत्तो पंडित और अन्य समाजसेवियों के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पारंपरिक रूप से पाग और चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में विवेक पंडित, मोहन पंडित, मुन्ना पंडित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
📲 ताजा खबरों के लिए RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें





