कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल से वह भाजपा के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले दूसरे नेता होंगे. इसके पहले शमिक भट्टाचार्य को पार्टी ने राज्यसभा भेजा था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं राहुल सिन्हा

राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. लंबे समय से बंगाल भाजपा में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. भाजपा के शुरुआती दौर से ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में संगठन को खड़ा करने और उसे मजबूत करने में सक्रिय योगदान दिया.

बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं राहुल सिन्हा

राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत हुआ. विभिन्न आंदोलनों में भाजपा ने सक्रिय भूमिका निभायी. राहुल सिन्हा स्पष्टवादी और मुखर राजनेता के रूप में जाने जाते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर निभा चुके हैं जिम्मेदारी

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर भी जिम्मेदारी निभायी है. भाजपा के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं. पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक सशक्त विपक्षी आवाज के रूप में उनकी उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है.

6 राज्यों की 9 सीटों पर ये हैं भाजपा के उम्मीदवार

उम्मीदवार का नामराज्य का नाम
नितिन नबीनबिहार
शिवेश कुमारबिहार
तेराश गोवालाअसम
जोगेश मोहनअसम
लक्ष्मी वर्माछत्तीसगढ़
संजय भाटियाहरियाणा
मनमोहन सामलओडिशा
सुजीत कुमारओडिशा

इसे भी पढ़ें

राहुल सिन्हा के लिए खुशियां लेकर आयी 2026 की होली, भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट

राज्यसभा चुनाव 2026: TMC की LGBTQ प्रत्याशी मेनका की हैं ये प्राथमिकताएं

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

LGBTQ समुदाय की पहली राज्यसभा सदस्य बनेंगी मेनका गुरुस्वामी, बंगाल से टीएमसी के ये हैं 4 उम्मीदवार

The post कौन हैं राहुल सिन्हा, जिन्हें भाजपा ने बंगाल से दिया राज्यसभा का टिकट appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!