चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

Horticulture College Chaibasa, सरायकेला (शचींद्र कुमार दाश): बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी (चाईबासा) के लिए यह गर्व का पल है. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. हाल ही में यहां के पांच छात्रों का प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर 28 छात्रों का औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चार छात्रों का चयन ट्रेनी उद्यान पदाधिकारी के रूप में हुआ

रांची में आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत बीएससी (उद्यान) विभाग के चार छात्र धनराज कुमार मिश्रा, सब्बा परवीन, हिमांशु कुमार और विशाखा सोय का चयन ट्रेनी उद्यान पदाधिकारी के रूप में किया गया है. चयनित छात्रों को तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है और ये सभी हरिणा बायोडायवर्सिटी पार्क, पोटका (जमशेदपुर) में अपनी सेवाएं देंगे.

इशा तिवारी बनीं टीआरसीएससी में प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर

उसी तरह महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा इशा तिवारी ने भी शानदार सफलता हासिल की है. इशा का चयन प्रतिष्ठित टीआरसीएससी (TRCSC) कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पद पर हुआ है. उन्हें चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है और उनकी पोस्टिंग चांडिल प्रखंड में की गयी है. इशा तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया है.

Also Read: धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप

सातवें सेमेस्टर के 28 छात्रों का चयन औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए

वहीं, ग्रामीण उद्यान कार्य अनुभव (RHWE) कार्यक्रम के अंतर्गत सातवें सेमेस्टर के 28 छात्रों का औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है. इनमें से 17 छात्रों को इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) में अमृत इंटर्न के रूप में अवसर मिला है, जबकि पांच छात्रों का चयन क्रॉपकॉइन टेक्नोलॉजीज और छह छात्रों का चयन थिन शेल स्ट्रक्चर्स में औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए किया गया है. यह प्रशिक्षण छात्रों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव देगा.

महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया में सहयोग के लिए थिन शेल स्ट्रक्चर्स के प्रतिनिधि प्रिंस झा के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही ग्रामीण उद्यान कार्य अनुभव कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. पूजा सिंह की भूमिका की भी सराहना की.

प्लेसमेंट सेल प्रभारी बोले- भविष्य में भी उद्योगों के साथ सहयोग कर उपलब्ध कराये जाएंगे रोजगार

महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि भविष्य में भी उद्योगों के साथ सहयोग कर छात्रों को बेहतर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे. इन सफलताओं से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है. उल्लेखनीय है कि खूंटपानी स्थित उद्यान महाविद्यालय झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का एकमात्र उद्यान महाविद्यालय है.

Also Read: जमशेदपुर: परसुडीह हाट पर मंडरा रहा हर पल मौत का साया, बिना भूकंप कांप रहीं छतें

The post चाईबासा के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, कोई बना पदाधिकारी तो कोई प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!