जेडी वीमेंस कॉलेज : कैंसर शोध और एआइ पर दी गयी जानकारी

जेडी वीमेंस कॉलेज : कैंसर शोध और एआइ पर दी गयी जानकारी

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय विज्ञान में महिलाएं – विकसित भारत को उत्प्रेरित करना रखा गया. इसका उद्देश्य छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी, प्रो रेखा मिश्रा और अतिथियों ने किया. वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने आधुनिक विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. पटना विश्वविद्यालय की डॉ अपर्णा शुक्ला ने मेलानोमा कैंसर के उपचार में पॉलियूरेथेन हाइड्रोजेल की भूमिका पर अपना शोध साझा किया. वहीं एएन कॉलेज की डॉ कंचन कुमारी ने एआइ यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते अनुप्रयोगों पर विस्तृत व्याख्यान दिया. सभी का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ शीलू कुमारी और डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया. इस अवसर पर स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी और पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सतत विकास और नवाचार से जुड़े अपने विचार रखे. निर्णायक मंडल में शामिल डॉ अभिषेक कुमार, डॉ रेशमा और डॉ प्राची ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ रागिनी दुबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीनू द्वारा दिया गया. इस दौरान डॉ सुधा, डॉ प्रेमलता, स्वातिप्रिया और अंशुप्रिया सहित अन्य मौजूद रहे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

The post जेडी वीमेंस कॉलेज : कैंसर शोध और एआइ पर दी गयी जानकारी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!